कोचिंग से लौटते ही तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत; तीसरी गंभीर

सीतामढ़ी बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोचिंग से घर लौटने के कुछ देर बाद तीन किशोरियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते तीनों बेहोश हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Sponsored Advertisement

मृतकों की पहचान बाजितपुर गांव निवासी घनश्याम सदा की 16 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी और रामएकबाल सदा की 15 वर्षीय पुत्री कोतरी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों छात्राएं कोचिंग से पढ़ाई कर घर वापस लौटी थीं। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद तीनों बेहोश हो गईं, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

 

परिजनों के अनुसार, कोतरी कुमारी को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, सपना कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे बाजपट्टी पीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 

तीसरी छात्रा का एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाजपट्टी पीएचसी के चिकित्सक ने छात्राओं के किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। हालांकि, जहरीले पदार्थ का सेवन कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। दोनों छात्राओं की मौत की वास्तविक वजह भी पोस्टमार्टम के अभाव में स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद बाजपट्टी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिए।

 

एक साथ दो किशोरियों की मौत से बाजितपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, तीसरी छात्रा की हालत गंभीर होने से परिजन चिंतित हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *