सहरसा में नाई समाज का अभिनंदन समारोह, एससी-एसटी श्रेणी में शामिल करने की उठी मांग

सहरसा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल ठाकुर के अभिनंदन में सहरसा में नाई समाज की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंटकर अनिल ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान समाज की विभिन्न मांगों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

Sponsored Advertisement

समारोह में नाई समाज को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नाई समाज लंबे समय से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। समाज के लोगों ने अनिल ठाकुर से आग्रह किया कि वे इस मांग को सरकार और विधान परिषद में मजबूती से रखें, ताकि समाज को उसका अधिकार मिल सके।

 

इसके साथ ही बिहार में केश कला बोर्ड के गठन की मांग भी रखी गई। समाज के लोगों का कहना था कि बोर्ड के गठन से नाई समाज के पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर की सहरसा में भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी उठी। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। सहरसा में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से युवा पीढ़ी को उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा मिलेगी।

 

समाज के लोगों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में नाई समाज के लोगों को दुकान लगाने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग भी की। उनका कहना था कि इससे समाज के लोगों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा और पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

समारोह में बड़ी संख्या में नाई समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने समाज की मांगों और अधिकारों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

 

Related Posts

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा: जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष टीम ने बाइक चोरी के एक मामले का…

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *