सहरसा में लापता छह वर्षीय बच्चे का जंगल-झाड़ी में मिला, गांव में मचा कोहराम

सोनवर्षाराज (सहरसा)। खजुराहा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शुक्रवार शाम से लापता छह वर्षीय बच्चे का शव गांव के पास जंगल-झाड़ी से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्चे की पहचान खजुराहा गांव के वार्ड नंबर-5 निवासी मन्ना मुखिया के छह वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि पियूष शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से लापता था। वह दो भाइयों में छोटा था। बच्चे के अचानक गायब होने के बाद परिजन काफी परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने गांव के अलावा आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर देर शाम तक बच्चे को खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

 

शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर जंगल-झाड़ी में पड़े एक बच्चे के शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान पियूष कुमार के रूप में होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षाराज थाना अध्यक्ष नागमणि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

परिजनों ने बच्चे की मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

छह वर्षीय पियूष की मौत की खबर से खजुराहा गांव में मातम पसरा हुआ है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

 

Related Posts

कॉमेडियन यश माहेश्वरी की अभद्र टिप्पणी पर प्रीति शेखर का तीखा पलटवार, बोलीं- बिहार की महिलाएं लतिया देंगी तब समझ आएगा

भागलपुर। दिल्ली-एनसीआर में आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा बिहार की महिलाओं और हिंदू परंपरा के प्रतीक सिंदूर को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी…

इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *