कोर्ट गेट से वकील को घसीटकर थाने ले गई पुलिस, काले कोट में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी पर भड़का विधिक संघ महासचिव

भागलपुर समाहरणालय के मुख्य गेट पर कल उस वक्त हंगामा और अफरा-तफरी मच गई, जब तातारपुर थाना की पुलिस एक अधिवक्ता को हिरासत में लेकर जाने लगी। आरोप है कि पुलिस ने अधिवक्ता सुबोध कृष्ण दास को काले कोट में कथित तौर पर घसीटते हुए मौके से ले गई। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि अधिवक्ता सुबोध कृष्ण दास एक मामले में आरोपी हैं और तातारपुर थाना पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि अधिवक्ता न्यायालय गेट के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि पुलिस ने अधिवक्ता को जिस तरह से पकड़कर ले जाने की कार्रवाई की, उससे अधिवक्ता समुदाय में नाराजगी फैल गई। काले कोट में एक अधिवक्ता को कथित तौर पर घसीटकर ले जाने की तस्वीर ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

घटना को लेकर जिला विधिक संघ के महासचिव अंजनी कुमार ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज है तो पुलिस को जिला विधिक संघ को इसकी सूचना देनी चाहिए थी। संघ पुलिस की कार्रवाई में सहयोग कर सकता था।

 

महासचिव ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता के साथ जिस तरीके से व्यवहार किया गया, वह उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि काले कोट में वकील को इस तरह घसीटकर ले जाना ऐसा प्रतीत हुआ, जैसे पुलिस किसी बड़े अपराधी को पकड़कर ले जा रही हो।

 

अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और अधिवक्ता के साथ किए गए व्यवहार को लेकर अधिवक्ता समुदाय में सवाल उठ रहे हैं। जिला विधिक संघ की नाराजगी के बाद मामला और गरमा गया है।

 

Related Posts

शाहकुंड में दुकान से 1.575 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

भागलपुर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान के तहत शाहकुंड थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

एक कट्ठा जमीन के विवाद में चाचा पर हसुआ से हमला, तीन उंगलियां कटीं; आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर/नाथनगर: नाथनगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर-4 स्थित सुजापुर में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कट्ठा जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *