80वें स्वतंत्रता दिवस पर सहरसा में प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने फहराया तिरंगा, विकास योजनाओं का रखा ब्योरा

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सहरसा स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहरसा के जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री ने सहरसावासियों को संबोधित करते हुए जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों और कोसी क्षेत्र के अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि बाढ़ और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद सहरसा विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

मंत्री ने कहा कि ‘सात निश्चय-3’ के तहत सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सहरसा ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कई मामलों में जिले ने राज्य में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है।

 

प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी दीपेश कुमार और उनकी पूरी टीम को विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में प्रशासन के साथ आम लोगों की सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है।

 

तिरंगे की महत्ता बताते हुए मंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के गौरव का प्रतीक हमारा तिरंगा है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसे पूरे सम्मान और शान के साथ फहराया गया है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सामने संकल्प लिया गया है कि देश के लिए जिएंगे और देश के लिए मरेंगे तथा तिरंगे की शान में कभी कमी नहीं आने देंगे।

 

समारोह के दौरान पूरे स्टेडियम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

  • Related Posts

    जमुई में बीच बाजार महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार दो बदमाश फरार

    जमुई। शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच सोमवार रात बोधवन तालाब इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना…

    विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह

    विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह   Sponsored Advertisement जिला मुख्यालय। सुरक्षित और वैध विदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *