नाला में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा पूरा अंचल

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाला अंचल में शनिवार को देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। 15 अगस्त को सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूरा क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

 

Sponsored Advertisement

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में प्रमुख कलावती मुर्मू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ किशोर तिर्की, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में निरीक्षक बिहारी मरांडी और नाला थाना में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा राजस्व ग्राम कचहरी, वन क्षेत्र कार्यालय, पशुपालन कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रखंड शिक्षा कार्यालय सहित अन्य सरकारी भवनों में भी तिरंगा फहराया गया।

 

शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह रहा। आरके प्लस टू उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के अलावा वर्णमाला प्ले स्कूल गोपालपुर, सरस्वती शिशु मंदिर डाबर और सिदो-कान्हू मॉडल स्कूल नतूनडीह सहित अन्य विद्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ। बच्चों ने तिरंगा हाथों में लेकर प्रभात फेरी और रैली निकाली। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशमय बना दिया।

 

वहीं भाजपा नाला मंडल कार्यालय आमबागान, भाजपा पूर्वांचल मंडल, कांग्रेस कार्यालय चालेपाड़ा, जदयू कार्यालय नतूनडीह और राजद कार्यालय गोपालपुर सहित विभिन्न राजनीतिक कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। सामाजिक संस्थाओं, एल्डर्स क्लब नाला और बाबा साहब अंबेडकर मंच में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

 

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने आजादी के वीर शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। बाजारों और चौक-चौराहों पर भी तिरंगे के साथ उत्साह नजर आया। पूरे अंचल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

संवाददाता — संतोष कुमारजामताड़ा

Related Posts

बोकारो में 30 लाख की बड़ी चोरी, चास थाना से महज आधा किलोमीटर दूर घर और मेडिकल दुकान को बनाया निशाना

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चास थाना से महज आधा…

धनबाद में आपसी रंजिश ने लिया खूनी रूप, युवक को मारी गोली; जांघ में लगी गोली, आरोपी फरार

आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ में लगी; आरोपी फरार   Sponsored Advertisement धनबाद। जिले के गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी रंजिश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *