हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर शहर में अपराधियों ने सुबह-सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिग्घी निवासी समाजसेवी और चर्चित संवेदक राम नरेश राय की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दिग्घी पोखर के पास की है, जहां पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से राम नरेश राय की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, राम नरेश राय रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह दिग्घी पोखर के पास पहुंचे ही थे कि चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने उनके ऊपर लगातार गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब पांच या उससे अधिक गोलियां लगीं। जान बचाने के लिए उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर फायरिंग जारी रखी। वारदात के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

Sponsored Advertisement

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में अपराधियों द्वारा राम नरेश राय को घेरकर फायरिंग करने और फिर मौके से भागने की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार पर फायरिंग की गई है। CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को अपने साथ ले लिया। हत्या के बाद इलाके में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, राम नरेश राय सामाजिक रूप से सक्रिय और चर्चित व्यक्ति थे। उनकी हत्या के बाद लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, हत्या के कारणों का खुलासा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुबह हुई इस वारदात ने हाजीपुर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *