खेत में ट्रैक्टर के खतरनाक स्टंट, कटिहार के किसान को मिला ‘स्टंट किंग’ का नाम

कटिहार: सोशल मीडिया पर पहचान बनाने और कुछ अलग करने के जुनून ने कटिहार के एक किसान को इलाके में खास पहचान दिला दी है। हसनगंज के रहने वाले राजू कुमार इन दिनों अपने अनोखे ट्रैक्टर स्टंट को लेकर चर्चा में हैं। गांव के लोग अब उन्हें ‘स्टंट किंग’ के नाम से पुकारने लगे हैं।

राजू कुमार पेशे से किसान हैं और उन्होंने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। खेती-किसानी के साथ उन्हें ट्रैक्टर चलाने का खास शौक है। पंजाब में होने वाले ट्रैक्टर स्टंट से प्रभावित होकर राजू ने भी ट्रैक्टर से करतब दिखाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक अभ्यास किया और धीरे-धीरे इस हुनर में महारत हासिल करने का दावा किया।

Sponsored Advertisement

जब राजू ट्रैक्टर लेकर खेत में स्टंट करने पहुंचते हैं तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। बच्चे तालियां बजाते हैं, जबकि युवा मोबाइल फोन से उनके वीडियो बनाने लगते हैं। उनके स्टंट का सबसे बड़ा आकर्षण तब देखने को मिलता है, जब ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए हवा में उठ जाते हैं और कुछ सेकेंड के लिए ट्रैक्टर लगभग खड़ा नजर आता है।

राजू का कहना है कि वह अपने इस हुनर के जरिए बड़ी पहचान बनाना चाहते हैं। उनका सपना बड़े मंचों पर आयोजित होने वाले ट्रैक्टर स्टंट कार्यक्रमों में हिस्सा लेना और अपने जिले कटिहार का नाम रोशन करना है।

हालांकि, राजू यह भी मानते हैं कि ट्रैक्टर स्टंट बेहद जोखिम भरा है। उनका दावा है कि उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने ट्रैक्टर में कई बदलाव करवाए हैं और लंबे अभ्यास के बाद ही करतब करते हैं। वह लोगों से अपील करते हैं कि उनके स्टंट को देखकर कोई खुद ऐसा करने की कोशिश न करे, क्योंकि बिना प्रशिक्षण और उचित सुरक्षा के यह जानलेवा हो सकता है।

स्थानीय निवासी परमानंद बिहारी के मुताबिक, राजू के ट्रैक्टर में कई खास पार्ट्स लगाए गए हैं, जिनमें कुछ पार्ट्स और पहिए पंजाब से मंगाए गए हैं। ट्रैक्टर पर लगा साउंड सिस्टम भी लोगों का ध्यान खींचता है। खेती करने वाला यह किसान अब अपने अनोखे अंदाज और ट्रैक्टर स्टंट की वजह से स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

गया जी में पिंडदान पर लगता था जजिया कर, गयापाल पंडों के विरोध के बाद औरंगजेब ने हटाया टैक्स

गया जी में पिंडदान पर लगता था जजिया कर, गयापाल पंडों के विरोध के बाद औरंगजेब ने हटाया टैक्स

नीतीश कुमार ने जेडीयू सांसदों के साथ की बैठक, लवली आनंद की गैरमौजूदगी से सियासी चर्चा तेज

नीतीश कुमार ने जेडीयू सांसदों के साथ की बैठक, लवली आनंद की गैरमौजूदगी से सियासी चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *