पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, अहान सिंह ने सीडीएस में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 189

धनबाद शहर के झारखंड मैदान, हीरापुर निवासी अहान सिंह ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 189 हासिल कर धनबाद का नाम रोशन किया है। अहान का चयन ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), चेन्नई के लिए हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी खुशी का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

अहान सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, मां और परिजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को बनाए रखना बेहद जरूरी है। उनकी सफलता की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने निजी जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी तैयारी जारी रखी।

 

अहान की मां राखी सिंह के मुताबिक, उनके बेटे ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। पिछले वर्ष नवंबर में अहान के पिता स्वर्गीय रामानुज प्रसाद सिंह का निधन हो गया था। उस समय अहान एसएसबी की चयन प्रक्रिया में शामिल थे, लेकिन पिता के निधन की खबर मिलने के बाद उन्हें चयन प्रक्रिया बीच में छोड़कर अंतिम संस्कार के लिए घर लौटना पड़ा।

 

परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय था, लेकिन अहान ने इस घटना के बाद भी अपने लक्ष्य से खुद को दूर नहीं होने दिया। उन्होंने दोबारा तैयारी शुरू की और पूरी मेहनत व दृढ़ निश्चय के साथ सीडीएस परीक्षा में शामिल हुए। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 189 हासिल कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया।

 

अहान की सफलता की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, दोस्तों और स्थानीय लोगों ने परिवार को बधाई दी। लोगों का कहना है कि अहान ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के सामने मेहनत और हौसले की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

 

ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में प्रशिक्षण के बाद अहान भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देशसेवा के अपने सपने को आगे बढ़ाएंगे।

 

 

Related Posts

IIT-ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, घटते जलस्तर और भूजल संरक्षण पर मंथन

धनबाद। जिले के प्रतिष्ठित आईआईटी आईएसएम धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से वैज्ञानिक, शोधकर्ता, स्कॉलर्स और भूजल विशेषज्ञ शामिल…

धनबाद CO से WhatsApp पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत

धनबाद। धनबाद सदर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप संदेश के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग और रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *