बोकारो में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर; तीनों घायल

बोकारो चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित वैभव होटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है। घायलों की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की ओर से फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

बताया जा रहा है कि तीनों युवक दामोदर नदी की ओर से अपने घर सेक्टर-12 लौट रहे थे। इसी दौरान बाईपास रोड पर वैभव होटल के पास पीछे से तेज गति में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों युवक भी सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों कुछ देर के लिए बेहोश हो गए थे।

 

घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस ने घटनास्थल से कार का एक टूटा हुआ हिस्सा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस हिस्से पर वाहन का नंबर अंकित है। पुलिस इसी सुराग के आधार पर दुर्घटना में शामिल कार और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि कार के भागने की दिशा और चालक की पहचान की जा सके। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाईपास रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

 

 

Related Posts

IIT-ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, घटते जलस्तर और भूजल संरक्षण पर मंथन

धनबाद। जिले के प्रतिष्ठित आईआईटी आईएसएम धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से वैज्ञानिक, शोधकर्ता, स्कॉलर्स और भूजल विशेषज्ञ शामिल…

धनबाद CO से WhatsApp पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत

धनबाद। धनबाद सदर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप संदेश के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग और रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *