खनन क्षेत्र के लिए बैटरियां – चुनौतियां एवं आगे की राह विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का डीजीएमएस धनबाद द्वारा आयोजन

खान सुरक्षा महानिदेशालय ( DGMS) धनबाद द्वारा खनन क्षेत्र के लिए बैटरियां – चुनौतियां एवं आगे की राह विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्ज्वल ता, महानिदेशक, DGMS धनबाद ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा, निदेशक आईआईटी आईएसएम धनबाद शामिल हुए । प्रोफेसर वी.एम. एस. आर. मूर्ति , निदेशक, IIEST शिबपुर, प्रोफेसर अरविंद कुमार मिश्रा , निदेशक, CSIR – CIMFR धनबाद विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रीय गीत के साथ हुई । राष्ट्रीय संगोष्ठी में खनन उद्योग में बैटरी से संचालित उपकरणों एवं इलेक्ट्रिक वाहनों से सम्बन्धित तकनीक, परिचालनात्मक तथा सुरक्षा चुनौतियां पर विशेष रूप से चर्चा की गई । संगोष्ठी के लिए 32 तकनीकी शोध पत्र प्राप्त किए गए । 28 शोध पत्रों का BMS 2026 सामरिक प्रकाशित किए गए । पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से आए बैटरी निर्माताओं द्वारा 14 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य खनन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और बैटरी आधारित उपकरणों का ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित उपयोग करना है ताकि डीज़ल आधारित मशीनों और वाहनों की निर्भरता काम हो । कार्यक्रम में DGMS में सेवानिवृत्त अधिकारियों और पदाधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में WCL की रेस्क्यू टीम की कार्यकुशलता के लिए टीम को सम्मानित तथा सभा द्वारा टीम को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया ।

 

Sponsored Advertisement

Related Posts

IIT-ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, घटते जलस्तर और भूजल संरक्षण पर मंथन

धनबाद। जिले के प्रतिष्ठित आईआईटी आईएसएम धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से वैज्ञानिक, शोधकर्ता, स्कॉलर्स और भूजल विशेषज्ञ शामिल…

धनबाद CO से WhatsApp पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत

धनबाद। धनबाद सदर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप संदेश के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग और रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *