भागलपुर में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्रतियोगिता का आयोजन, 11 अगस्त तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भागलपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के तहत ‘सेल्फी विद तिरंगा’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, भागलपुर एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिक भी हिस्सा ले सकेंगे।

 

Sponsored Advertisement

प्रतियोगिता का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ आकर्षक, रचनात्मक और गरिमापूर्ण सेल्फी लेनी होगी। इसके बाद सेल्फी को अपने फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करना होगा।

 

प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम और सेल्फी लिए जाने वाले स्थान का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। साथ ही पोस्ट में #selfiewithtiranga2026bgp हैशटैग का इस्तेमाल करना होगा। इसी हैशटैग के माध्यम से प्रतियोगिता में शामिल प्रविष्टियों को संकलित कर उनका मूल्यांकन किया जाएगा।

 

जिला प्रशासन के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सीमा के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा।

 

प्राप्त प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट सेल्फी का चयन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा। चयनित छायाचित्रों की प्रदर्शनी 12 और 15 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा क्लबों और आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं और आम लोगों की भागीदारी बढ़ाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सकता है।

 

Related Posts

विज्ञान ड्रामा में मधेपुरा की टीम ने मारी बाजी, सहरसा दूसरे और सुपौल तीसरे स्थान पर

सहरसा। स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय के सभागार में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, कोसी प्रमंडल के तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहरसा, मधेपुरा और सुपौल…

कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, आचार संहिता पालन के निर्देश

सहरसा। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *