8 साल बाद ‘जिंदा’ लौटा राहुल! साधु के भेष में घर पहुंचा युवक, मां ने बेटे को पहचाना, 2-3 लाख की मांग से उलझा मामला

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर मुशहरी गांव में 8 साल पुराने एक सर्पदंश मामले ने अचानक नया मोड़ ले लिया है। 12 साल की उम्र में सांप के काटने से मृत घोषित किए गए राहुल के कथित तौर पर वापस लौटने का दावा किया जा रहा है। करीब 20 साल का एक युवक साधु के भेष में सारंगी और झोला लेकर गांव पहुंचा और खुद को वही राहुल बताया।

घर पहुंचते ही परिवार को पहचानने का दावा: युवक के गांव पहुंचते ही परिवार में हलचल मच गई। राहुल की मां कविता देवी का कहना है कि युवक ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। उसने पिता, चाचा, भाई और चाची को भी उनके पुराने नामों से पुकारा। परिवार का दावा है कि उसके शरीर पर बचपन में लगी चोट का निशान भी मौजूद है। इन बातों के आधार पर मां को पूरा विश्वास है कि वह उनका बेटा राहुल ही है।

Sponsored Advertisement

कविता देवी के मुताबिक, 8 साल पहले राहुल को शौच के लिए जाते समय सांप ने काट लिया था। परिजनों ने झाड़-फूंक कराने के बाद उसे इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को अयोध्या घाट में प्रवाहित कर दिया गया था।

साधु के साथ जाने और बचने की कहानी: कथित राहुल ने परिवार को बताया कि नदी में प्रवाहित किए जाने के दौरान उसकी सांसें चल रही थीं। बहते-बहते वह मोकामा घाट के किनारे पहुंचा, जहां एक साधु ने उसे बचाया। इसके बाद साधु उसे अपने साथ गोरखपुर ले गए और धार्मिक शिक्षा देने लगे।

2 से 3 लाख रुपये की मांग का दावा: परिवार का कहना है कि अब युवक को वापस घर लाने के लिए साधु की ओर से करीब 2 से 3 लाख रुपये की मांग की जा रही है। कथित राहुल ने फोन पर चाचा से कहा कि घर आने से पहले भंडारा करना होगा और इसके लिए गुरुजी के पास नाम लिखाना होगा।

परिवार ने मामले की सच्चाई जानने के लिए डीएनए या ब्लड टेस्ट और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की मांग की है। फिलहाल कथित राहुल गोरखपुर में है। 8 साल बाद हुई इस कथित वापसी की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

प्रेमी सिपाही से मिलने 250 किमी दूर पहुंची प्रेमिका, चेकपोस्ट पर हुआ हंगामा; आखिर मंदिर में हुई दोनों की शादी

औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब झारखंड बॉर्डर पर स्थित एरकी उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे एक…

250 किलोमीटर दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, चेकपोस्ट पर हुआ हंगामा; मंदिर में दोनों की कराई गई शादी

250 किलोमीटर दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, चेकपोस्ट पर हुआ हंगामा; मंदिर में दोनों की कराई गई शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *