मोतिहारी में बच्चों और साइकिल के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; कई घायल

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बच्चों और साइकिल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना छतौनी थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी की है, जहां शनिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच साइकिल को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद एक-दूसरे पर लाठी-फट्टे और अन्य हथियारों से हमला किया गया। अचानक हुई हिंसक झड़प के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Sponsored Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर बंगाली कॉलोनी में भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल इलाके की स्थिति सामान्य है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। जिस गली में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, वहां पुलिस ने आवाजाही पर रोक लगा दी है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को गली के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

पुलिस ने घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और झड़प में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव भी छतौनी थाना पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर से पूरे मामले की मॉनिटरिंग की और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

विज्ञान ड्रामा में मधेपुरा की टीम ने मारी बाजी, सहरसा दूसरे और सुपौल तीसरे स्थान पर

सहरसा। स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय के सभागार में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, कोसी प्रमंडल के तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहरसा, मधेपुरा और सुपौल…

कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, आचार संहिता पालन के निर्देश

सहरसा। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *