अंग की धरती पर पहली बार इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रोहित पांडे और एमएलसी एनके यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

अंग की धरती भागलपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के शतरंज टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। भागलपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एग्रीकल्चर कॉलेज, भागलपुर में “फर्स्ट राइवल ऑफ अंग फिडे रेटेड इंटरनेशनल रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026” का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में भागलपुर विधायक रोहित पांडे, एमएलसी एनके यादव, भागलपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित पांडे ने शतरंज संघ और प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भागलपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के शतरंज मुकाबले का आयोजन होना बेहद हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि भागलपुर में शतरंज के साथ-साथ अन्य खेलों में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का प्रयास होना चाहिए।

 

विधायक ने कहा कि भागलपुर जिला शतरंज संघ के तमाम पदाधिकारी और सदस्य जिस तरह लगातार प्रयास कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने संघ के सदस्यों को इस बड़े आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह काम करते रहें और भागलपुर के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करें।

 

वहीं, एमएलसी एनके यादव ने भी प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भागलपुर अब पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है, जो पूरे जिले के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बड़े स्तर पर भाग लेने की सलाह दी।

 

भागलपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शतरंज आयोजन से खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में जुटे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया।

  • Related Posts

    अररिया में धमाके के बाद मानव शरीर के अंश मिलने से बढ़ा रहस्य, पटाखों के बीच विस्फोट की आशंका

    अररिया में धमाके के बाद मानव शरीर के अंश मिलने से बढ़ा रहस्य, पटाखों के बीच विस्फोट की आशंका

    45 दिन बाद गांव पहुंचा शहीद अग्निवीर आदित्य कुमार का अस्थि कलश, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

    45 दिन बाद गांव पहुंचा शहीद अग्निवीर आदित्य कुमार का अस्थि कलश, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *