पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में नवगछिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

नवगछिया थाना क्षेत्र में पति की हत्या कर शव को कोसी नदी में फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी निकली, जिसने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Sponsored Advertisement

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त को उमेश शर्मा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद नवगछिया थाना में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी अनीता देवी, मो. सोहेल और मो. इरफान को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि अनीता देवी का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसका उमेश शर्मा लगातार विरोध करता था। इसी वजह से पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत उमेश शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को कोसी नदी में फेंक दिया गया।

 

एसपी ने बताया कि पुलिस ने कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र से शव बरामद कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और जल्द ही शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

इस त्वरित कार्रवाई के साथ नवगछिया पुलिस ने एक जघन्य हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर अपराधियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, नवगछिया

  • Related Posts

    भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 17 किलो गांजा बरामद, कवि गुरु एक्सप्रेस से तीन महिलाएं गिरफ्तार

    भागलपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेल पुलिस ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की है। रेल थाना भागलपुर की टीम ने…

    समस्तीपुर में स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत; गांव में पसरा मातम

    समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र की खास टभका दक्षिण पंचायत के वार्ड-9 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल परिसर में वर्षों से सूखा खड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *