समस्तीपुर में 50 लाख की हेरोइन बरामद, ट्रेन से पहुंचा तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचा था और शहर में नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने की तैयारी में था।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पटोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी। इस मामले में कुछ तस्करों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को समस्तीपुर में हेरोइन की एक और बड़ी खेप पहुंचने की जानकारी मिली।

Sponsored Advertisement

इनपुट मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई। समस्तीपुर जंक्शन से लेकर आसपास के कई इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई। बुधवार देर रात एक संदिग्ध युवक ट्रेन से उतरकर डीआरएम कार्यालय के पास पहुंचा। उसके हाथ में एक कार्टन था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान कार्टन के अंदर रखे साबुन के डिब्बे से हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से करीब 70 ग्राम हेरोइन मिली है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। साथ ही पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि 4 अगस्त को पटोरी थाना पुलिस ने नारकोटिक्स सेल की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 60.39 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अब समस्तीपुर में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

  • Related Posts

    सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

    सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

    लोदीपुर थाना निरीक्षण में मिली लापरवाही, थानाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का वेतन रोका

    भागलपुर। लोदीपुर थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस के कामकाज और अभिलेखों के संधारण में लापरवाही सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *