सहरसा में जहरीले जीव के काटने से किसान की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी गांव में जहरीले जीव के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपनारायण यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह उनके पिता घर के समीप टटिया (बांस की घेराबंदी) बना रहे थे। उसी स्थान पर एक बिल था। काम करने के दौरान अचानक किसी जहरीले जीव ने उनके पैर में काट लिया। काटने के बाद पैर से खून निकलने लगा। पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि किस जीव ने काटा है, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

 

परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए सौर बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर कर दिया। परिजन तत्काल उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपनारायण यादव मेहनतकश किसान थे और परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

Related Posts

बेगूसराय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: फ्रैक्चर मरीज के पैर पर प्लास्टर की जगह बांधा कार्टन, वीडियो वायरल

बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल 20 वर्षीय युवक के फ्रैक्चर वाले…

सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, दूसरा शिक्षक गंभीर घायल

सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला गांव के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर जा रहे एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *