सहरसा में दो पक्षों के विवाद में चली गोली, एक घायल; पिस्टल, मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस व 5 खोखे बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड संख्या-15 स्थित भट्ठा टोला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पानी बहने को लेकर शुरू हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई और उसके बाद गोलीबारी की गई। घटना में एक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई, जबकि दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और 5 खोखे बरामद किए हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Sponsored Advertisement

मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडे ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार देर रात सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भट्ठा टोला में पप्पू खान के खेत-खलिहान की देखरेख करने वाले विजय यादव के साथ पानी बहने को लेकर विवाद हो गया है। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और बाद में फायरिंग की घटना हुई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घटनास्थल से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस तथा 5 खोखे बरामद किए गए। पुलिस ने घायल दोनों व्यक्तियों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

 

घायल विजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब 10 दिन पहले भी उसके साथ मारपीट हुई थी, जिसका मामला उसने न्यायालय में दर्ज कराया था। उसी रंजिश में सोमवार देर रात महेश्वर, महबूब, ऐनुल सहित अन्य लोग उसके घर पहुंचे, गाली-गलौज की, मारपीट की और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान उसके बाएं हाथ में गोली लग गई।

 

डीएसपी धीरेंद्र पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के फर्द बयान के आधार पर सिमरी बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का भी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Posts

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग ने सदर थाना का औचक निरीक्षण किया।…

अपना बिहार झारखंड की खबर का हुआ असर: सदर अस्पताल में बिजली गुल मामले की जांच शुरू, दोषियों पर होगी कार्रवाई – सिविल सर्जन

सहरसा सदर अस्पताल में बिजली गुल होने और मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *