पहली सोमवारी पर आस्था का सैलाब: उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर शिवभक्तों ने किया बाबा अजगैविनाथ का जलाभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा सुल्तानगंज

सावन की पहली सोमवारी पर भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैविनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लाखों शिवभक्तों और कांवड़ियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान कर गंगाजल भरा और बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। पूरे मंदिर परिसर और शहर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।

मान्यता है कि सावन माह की पहली सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज से आए कांवड़ियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई, पुरोहितों से पूजा-अर्चना कराई और मां पार्वती की आराधना करने के बाद गंगाजल लेकर पैदल एवं वाहनों से बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए।

Sponsored Advertisement

मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवारी हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पित करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण पुजारियों को पूजा-अर्चना कराने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा घाट से लेकर मंदिर परिसर और पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डीएसपी नवनीत कुमार स्वयं मंदिर परिसर और गंगा घाट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।

वहीं, नगर परिषद सुल्तानगंज द्वारा सावन मेले को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। एजेंसी सुगम इंडिया लिमिटेड की ओर से तीन शिफ्टों में लगातार साफ-सफाई की जा रही है। हालांकि पीएचईडी विभाग द्वारा मंदिर परिसर में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था नहीं किए जाने से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पहली सोमवारी के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.660 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पलामू: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *