भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा: आईटीआई परीक्षार्थी की डूबने से मौत, सेल्फी के बाद फिसला पैर

धनबाद के मूनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में आईटीआई परीक्षार्थी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के सरिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ गोलू पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह आईटीआई की परीक्षा देने धनबाद आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल घूमने पहुंचा, जहां नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, परीक्षा खत्म होने के बाद गोलू लोयाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। इसके बाद वह अपने मौसेरे भाई सुजल और एक अन्य साथी के साथ भटिंडा फॉल पहुंचा। तीनों युवक फॉल में नहा रहे थे। इसी दौरान गोलू ने सेल्फी ली और आगे बढ़ने के क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूबने लगा।

 

गोलू को डूबता देख उसका मौसेरा भाई सुजल तुरंत उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण वह उसे बाहर नहीं निकाल सका। इसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों को सूचना दी गई। गोताखोरों ने करीब तीन घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही मूनीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मूनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी ने बताया कि भटिंडा फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

बरसात के मौसम में भटिंडा फॉल का जलस्तर और पानी का बहाव काफी बढ़ जाता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां नहाने और सेल्फी लेने पहुंचते हैं। यह हादसा एक बार फिर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और जोखिम भरे क्षेत्रों से दूर रहने की आवश्यकता को उजागर करता है।

 

संवाददाता : राजेश कुमार

Related Posts

पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला; सिर में गंभीर चोट

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद शांत कराने वाले युवक पर अगले ही दिन चाकू से…

“मुंगेर व्यवहार न्यायालय में भीषण आग: कोर्ट भवन के प्रथम तल में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर”

बिहार के मुंगेर से बड़ी खबर सामने आई है। मुंगेर व्यवहार न्यायालय परिसर की 9 नंबर बिल्डिंग के प्रथम तल पर शुक्रवार को अचानक आग लगने से पूरे न्यायालय परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *