पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला; सिर में गंभीर चोट

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद शांत कराने वाले युवक पर अगले ही दिन चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रहिका वार्ड संख्या-13, पोखर टोला निवासी प्रशांत कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि घायल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज वार्ड संख्या-10 स्थित पोखर टोला में कुलदीप ऋषिदेव और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान प्रशांत कुमार यादव ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। बताया जाता है कि प्रशांत ने दोनों को समझाते हुए कहा था कि यदि बार-बार झगड़ा होगा तो 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी जाएगी। इसके बाद मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर चले गए।

 

घायल के साथी श्रवण कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्रशांत अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे थे। रास्ते में कुलदीप ऋषिदेव ने उनकी बाइक रुकवाई और तंज कसते हुए कहा, “112 को बुलाइएगा, बुलाओ।” इसके बाद उसने एक हाथ में बेल्ट और दूसरे हाथ में चाकू लेकर प्रशांत पर हमला कर दिया। चाकू का वार सीधे उसके माथे पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल को तत्काल मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर मुरलीगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने को लेकर युवक पर चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

दिनदहाड़े हुई इस चाकूबाजी की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

 

Related Posts

भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा: आईटीआई परीक्षार्थी की डूबने से मौत, सेल्फी के बाद फिसला पैर

धनबाद के मूनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में आईटीआई परीक्षार्थी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के सरिया…

“मुंगेर व्यवहार न्यायालय में भीषण आग: कोर्ट भवन के प्रथम तल में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर”

बिहार के मुंगेर से बड़ी खबर सामने आई है। मुंगेर व्यवहार न्यायालय परिसर की 9 नंबर बिल्डिंग के प्रथम तल पर शुक्रवार को अचानक आग लगने से पूरे न्यायालय परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *