मोबाइल पर बात करते समय 11 केवी बिजली तार की चपेट में आया युवक, दोस्त की बहन के घर कार्यक्रम में पहुंचा था, दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त की बहन के घर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि वह घर की छत पर मोबाइल फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में उसकी उंगली आ गई। तेज करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव निवासी 23 वर्षीय अनित दिवाकर, पिता रामफल दिवाकर, बुधवार शाम ग्राम पंचायत खरखोद के आश्रित गांव खैराडीह में अपने दोस्त की बहन के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के दौरान वह किसी से मोबाइल पर बात करने के लिए छत पर चला गया। बातचीत के दौरान उसकी उंगली छत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से छू गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।

Sponsored Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट इतना तेज था कि युवक मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों के ऊपर से 11 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली विभाग से ऐसी लाइनों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 204.9 ग्राम स्मैक के साथ दंपती गिरफ्तार

    कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 204.9 ग्राम स्मैक के साथ दंपती गिरफ्तार

    नवगछिया में 209.3 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की नशीली सामग्री बरामद

    नवगछिया में 209.3 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की नशीली सामग्री बरामद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *