सहरसा में जमीन विवाद ने ली युवक की जान? नाथ पोखर के पास मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कहरा नाथ बाबा स्थान स्थित पोखर से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कहरा निवासी सोनू कुमार कामत (पिता- रामलखन कामत) के रूप में हुई है। परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

मृतक के पिता रामलखन कामत ने बताया कि उनका अरविंद पोद्दार से करीब 6 कट्ठा 7 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनके अनुसार बुधवार को खेत जोतने के दौरान अरविंद पोद्दार अपने कई लोगों के साथ पहुंचे और उनके पुत्र सोनू के साथ कथित रूप से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सोनू को अधमरा करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Sponsored Advertisement

परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर सोनू गाय चराने निकला था, लेकिन शाम करीब 4 बजे कहरा नाथ बाबा पोखर से उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थाना प्रभारी अजय कुमार पासवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि युवक का शव पोखर से बरामद हुआ है। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि घटना से पहले पुलिस उनके पिता को थाना ले गई थी और इसी दौरान आरोपियों ने उनके भाई की हत्या कर दी। हालांकि, इस आरोप की पुलिस द्वारा अभी पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजनों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में कपिलदेव का चयन, मधेपुरा कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

    सहरसा: 17 बिहार बटालियन एनसीसी से जुड़े मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट कपिलदेव कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और बिहार-झारखंड का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया थल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *