6 दिन बाद सकुशल मिलीं दो बहनें, पढ़ाई की चाह में घर छोड़कर पहुंच गई थीं सुपौल

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद स्थित रानीबाग चौधरी टोला से छह दिन पहले लापता हुईं दो सगी बहनें आखिरकार सकुशल बरामद कर ली गई हैं। 14 वर्षीय चांदनी कुमारी और 7 वर्षीय राधिका कुमारी को पुलिस ने आलमनगर थाना क्षेत्र के बहुरवा टोला, भागीपुर वार्ड संख्या-1 से सुरक्षित बरामद किया। बच्चियों के मिलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया।

 

जानकारी के अनुसार, आलमनगर थाना क्षेत्र के बहुरवा टोला निवासी गोकुल ऋषिदेव मजदूरी के सिलसिले में सुपौल गए थे। वहां उन्हें दोनों बच्चियां लावारिस हालत में मिलीं। शुरुआत में बच्चियों ने अपने माता-पिता का नाम और पता बताने से इनकार कर दिया और खुद को लावारिस बताया। मानवीय संवेदना दिखाते हुए गोकुल ऋषिदेव उन्हें अपने घर ले आए और करीब छह दिनों तक उनकी देखभाल की।

 

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

इस दौरान सोशल मीडिया और मोबाइल पर दोनों बच्चियों की तस्वीरें तथा सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस द्वारा जारी गुमशुदगी की सूचना देखने के बाद गोकुल ऋषिदेव ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस बहुरवा टोला पहुंची और दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर थाने ले आई।

 

पुलिस पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वे पढ़ाई करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें लगता था कि परिवार उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग नहीं करता और अक्सर डांट-फटकार मिलती थी। इसी नाराजगी में दोनों बहनें घरेलू सामान खरीदने का बहाना बनाकर घर से निकल गईं। इसके बाद स्टेशन पर खड़ी राजरानी एक्सप्रेस में बैठकर सुपौल पहुंचीं और वहां से कुछ मजदूरों के संपर्क में आने के बाद आलमनगर चली गईं। गुस्से के कारण उन्होंने किसी को अपना सही पता भी नहीं बताया।

 

बेटियों के सकुशल मिलने के बाद पिता सुरेश चौधरी और पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार ने बच्चियों को सुरक्षित खोज निकालने के लिए सिमरी बख्तियारपुर पुलिस और सूचना देने वाले गोकुल ऋषिदेव का आभार जताया।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी, सहरसा

Related Posts

सहरसा में सूने घर में लाखों की चोरी: छत तोड़कर घुसे चोर, CCTV कैमरा और DVR भी ले गए

बिहार के सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 स्थित पासवान टोला में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को…

करोड़ों की जमीन-मकान ठगी का आरोपी आशीष गुप्ता गिरफ्तार, कोलकाता से पकड़कर धनबाद लाया गया; कोर्ट ने भेजा जेल

धनबाद जिले में जमीन और मकान बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *