गुरु पूर्णिमा पर बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात, TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षक अभ्यर्थियों और राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घोषणा की कि TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा-4) के तहत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। इस घोषणा के बाद लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।

 

Sponsored Advertisement

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि यह फैसला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

 

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद तथा कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार कुल 32,388 शिक्षकों की बहाली TRE-4 के माध्यम से होगी।

 

गौरतलब है कि शिक्षक बहाली को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे और जल्द अधियाचना भेजने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने TRE-4 को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने पर सहमति बनी थी और अब शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना BPSC को भेजे जाने के साथ ही बहाली प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।

 

सरकार का मानना है कि इस भर्ती से एक ओर जहां हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी काफी हद तक दूर होगी। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे बिहार सरकार का एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    गोपालगंज में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

    गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

    छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की पिटाई; 24 घंटे में जांच के आदेश

    गोपालगंज: बिहार में शिक्षा विभाग की सख्ती और निर्देशों के बावजूद विद्यालयों में विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *