31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना


बिहार के गया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है। वजीरगंज प्रखंड के केनार चट्टी गांव में 31 साल पहले लापता हुआ एक युवक अचानक अपने घर लौट आया। जिसे परिवार और गांव वाले वर्षों पहले मृत मान चुके थे, उसकी वापसी ने हर किसी को हैरान कर दिया। 1995 में घर छोड़ने वाले साधु शर्मा 26 जुलाई को अचानक अपने गांव पहुंचे तो परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
साधु शर्मा जब घर की देहरी पर पहुंचे तो पहले तो परिवार उन्हें पहचान नहीं पाया। लेकिन जैसे ही उनकी पहचान हुई, उनकी बड़ी भाभी देवंती देवी भावुक होकर उनके गले से लिपट गईं। घर का माहौल खुशी और भावनाओं से भर गया। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने आंसू नहीं रोक सके।


साधु शर्मा अप्रैल 1995 में शादी के महज दो महीने बाद रोज़गार की तलाश में घर से निकले थे। शुरुआती दिनों में उनकी दो-तीन चिट्ठियां आईं, लेकिन उसके बाद उनका परिवार से हर तरह का संपर्क टूट गया। रिश्तेदारों और परिचितों के माध्यम से काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। समय बीतने के साथ परिवार ने उन्हें मृत मान लिया।

Sponsored Advertisement


इस लंबे इंतजार के दौरान उनके पिता गनौरी ठाकुर और बाद में मां कलसिया देवी भी बेटे की याद में इस दुनिया से चले गए। वहीं, उनके लापता होने के दो साल बाद उनकी पत्नी की दूसरी शादी कर दी गई।


साधु शर्मा ने बताया कि वह इन वर्षों में दिल्ली में रहकर मजदूरी और वायरिंग का काम करते रहे। हालांकि, उन्होंने अब तक यह साफ नहीं किया कि इतने वर्षों तक परिवार से संपर्क क्यों नहीं किया।


फिलहाल परिवार साधु शर्मा पर किसी तरह का दबाव नहीं बना रहा है। सभी चाहते हैं कि पहले वह सामान्य हों, फिर उनकी 31 साल की कहानी सामने आए। लेकिन इतना तय है कि इस अप्रत्याशित वापसी ने एक परिवार को वर्षों बाद ऐसी खुशी दी है, जिसे गांव वाले किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

  • Related Posts

    भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

    भागलपुर। भागलपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में हुई। बताया…

    नवहट्टा में मुख्य सड़क काटने का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम और डरहार थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग

    सहरसा। जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क काटे जाने को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क काटे जाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *