सहरसा में एस्बेस्टस तोड़ चोरों का तांडव जारी, दुकान से नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

सहरसा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के नगर पालिका चौक स्थित होटल गोल्डन प्लाजा के बगल की दुकानों का है, जहां अज्ञात चोरों ने देर रात एक किराना एवं पान मसाला की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, चोर दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान में रखे करीब ₹25 हजार नकद के साथ-साथ हॉर्लिक्स, बॉर्नविटा, पान मसाला और अन्य महंगे सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर पहले से दुकान की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

 

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

सुबह जब दुकानदार आशिष आनंद अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और नकदी सहित कई कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

पीड़ित दुकानदार आशिष आनंद, निवासी कुंवर सिंह टोला, वार्ड संख्या-32, गंगजला ने बताया कि चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग की है।

Related Posts

भागलपुर में एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन का बड़ा ऐलान, 30 अगस्त को होगा ‘स्नातक मतदाता सम्मान कार्यक्रम’

भागलपुर में एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन का बड़ा ऐलान, 30 अगस्त को होगा ‘स्नातक मतदाता सम्मान कार्यक्रम’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा में आए NDA नेताओं के बच्चों के रिएक्शन, सोशल मीडिया पोस्ट और छात्र आंदोलन ने बटोरी सुर्खियां

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा में आए NDA नेताओं के बच्चों के रिएक्शन, सोशल मीडिया पोस्ट और छात्र आंदोलन ने बटोरी सुर्खियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *