फहीम खान के नाम से वायरल ऑडियो पर बवाल, बेटे इकबाल ने बताया AI से तैयार फर्जी क्लिप; निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो क्लिप को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि वायरल ऑडियो पूरी तरह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक की मदद से तैयार किया गया फर्जी क्लिप है। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो में उनके पिता की आवाज को क्लोन कर रंगदारी और धमकी देने जैसी बातें जोड़ दी गई हैं। इकबाल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए इसे उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश बताया।

 

Sponsored Advertisement

वासेपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में इकबाल खान ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर उनके पिता के नाम से एक ऑडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। उनका कहना है कि फहीम खान वर्ष 2009 से जेल में बंद हैं और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ है। ऐसे समय में इस तरह का ऑडियो वायरल कर उन्हें फिर से विवादों में घसीटने और कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इकबाल खान ने आरोप लगाया कि फरार अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी खान की ओर से यह साजिश रची गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की तकनीकी और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही उन्होंने फरार प्रिंस खान को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इकबाल खान ने युवाओं से अपराध की दुनिया से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध किसी का भविष्य नहीं बनाता, बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से नौकरी, व्यवसाय या अन्य वैध रोजगार अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि एक बार अपराध का दाग लग जाए तो उसे मिटाना बेहद मुश्किल हो जाता है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी ऑडियो या वीडियो पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करने और अफवाहों से बचने की भी अपील की।

  • Related Posts

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत; गोतिया पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अति नंदन चौधरी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *