बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, जामताड़ा से शातिर गिरफ्तार; 8 मोबाइल, 4 एटीएम कार्ड और ₹31 हजार बरामद

साइबर अपराध के लिए देशभर में चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी गांव में छापेमारी कर बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लोगों के मोबाइल पर फर्जी एपीके (APK) फाइल भेजकर उनके बैंक खातों से रकम उड़ा लेता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड और ₹31 हजार नकद बरामद किए हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुअनि वैभव सिंह और पुअनि अमृत कुमार राम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी गांव में छापेमारी कर आरोपी मितम यादव (28 वर्ष), पिता सागर यादव, को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बिजली विभाग का प्रतिनिधि बताकर उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिजली बिल अपडेट करने का संदेश भेजता था। इसके साथ एक फर्जी एपीके फाइल भी भेजी जाती थी। जैसे ही कोई उपभोक्ता उस फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल करता, साइबर ठग उसके मोबाइल और बैंकिंग संबंधी जानकारी तक पहुंच बना लेता और बिल भुगतान के बहाने खाते से पैसे निकाल लेता था।

 

पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि इस गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। बिजली बिल या अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित किसी भी सूचना के लिए केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत मोबाइल ऐप का ही उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें।

 

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *