31 जुलाई को जामताड़ा में भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, डीसी-एसपी कार्यालय का करेंगे घेराव

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 31 जुलाई को जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और जिला पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय, बुडूडीह में जामताड़ा नगर की विशेष तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में जामताड़ा नगर के प्रवासी एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि हाल ही में जामताड़ा सदर अस्पताल में हुई घटना के बाद जिला अध्यक्ष सहित आठ भाजपा कार्यकर्ताओं पर अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है और भाजपा इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी और 31 जुलाई को होने वाले धरना-प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता शामिल होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले एक सप्ताह तक नगर के सभी वार्डों और बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को आंदोलन के उद्देश्य से अवगत कराया जाएगा और 31 जुलाई को जामताड़ा पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जाएगी। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा और इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

 

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, राजेंद्र राउत, सुजाता सिंह, आभा आर्या, चंदन राउत, पिंटू गुप्ता, अंजनी तिवारी, राजेश यादव, रथु दास, लखिंद्र सिंह, मिथिलेश वर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

संवाददाता : संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    पलामू में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

    पलामू जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की देर शाम नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा में नेशनल हाईवे-139 पर एक दर्दनाक सड़क…

    बाल दिवस पर प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

    पलामू जिले के रेहला स्थित प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *