सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम किया

सहरसा जिले के बनगांव रोड स्थित आशा इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर में सोमवार देर शाम ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्ची की जान गई है।

 

Sponsored Advertisement

मृतका की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के झाझा नवटोलिया वार्ड नंबर-7 निवासी गंगाराम मुखिया की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और सभी स्टाफ मौके से फरार हो गए।

 

मृतका की मां अंजू देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपनी बेटी काजल को इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर आई थीं। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के ब्रेन में पानी है और ऑपरेशन के बाद वह ठीक हो जाएगी। इसके बाद सोमवार शाम निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

 

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन में डॉक्टर की लापरवाही के कारण काजल की मौत हुई है। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने बनगांव-बरियाही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    बाढ़ के पानी में जहरीले सांप ने डंसा, आंगनबाड़ी सेविका की मौत; नाव से अस्पताल पहुंचाया गया शव

    नवगछिया/भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सिंहकुंड गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लोकमानपुर पंचायत के आजाद नगर टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-84…

    बेलखुरिया के मध्य विद्यालय में घुटने तक बाढ़ का पानी, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

    भागलपुर। जिले के नाथनगर प्रखंड के बेलखुरिया पंचायत से बाढ़ की गंभीर स्थिति को दर्शाती तस्वीरें सामने आई हैं। लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी के कारण पंचायत स्थित मध्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *