सीतामढ़ी में पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, NIA इनपुट पर दो संदिग्ध गिरफ्तार; डिजिटल नेटवर्क की जांच तेज


बिहार के सीतामढ़ी जिले से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एनआईए से मिले इनपुट के आधार पर गाढ़ा थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों के पाकिस्तान में बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क के साक्ष्य मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।
सीतामढ़ी के गारा थाना क्षेत्र के टकौर गांव से मोहम्मद अखलाक और मोहम्मद अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर पाकिस्तान स्थित संदिग्ध तत्वों के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में गाढ़ा थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों के मोबाइल फोन से पाकिस्तान के नंबर, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान में बैठे कथित आतंकी राणा हसनैन के संपर्क में थे।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें समाज में सांप्रदायिक तनाव फैलाने, मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को बढ़ावा देने और अन्य देश विरोधी गतिविधियों के लिए कथित तौर पर उकसाया जा रहा था। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि, यह जांच का विषय है कि इन निर्देशों पर किसी तरह की कार्रवाई हुई थी या नहीं।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर डिजिटल फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि संपर्क का दायरा कितना बड़ा था और क्या इस नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।

जांच के दौरान वर्ष 2026 में कटिहार में दर्ज एक मामले से भी संभावित संबंध सामने आने का दावा किया गया है। वहीं, टकौर गांव के ही अब्दुल अहद नामक एक अन्य संदिग्ध की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही नेटवर्क, उसकी गतिविधियों और उद्देश्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

जामताड़ा वायरल वीडियो के बाद बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित; पारा शिक्षक पर भी गिरी गाज

जामताड़ा: वायरल वीडियो के बाद बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित; पारा शिक्षक पर भी गिरी गाज

किंग कोबरा का रेस्क्यू पड़ा भारी! ‘स्नेक लेडी’ जानकी देवी को उसी सांप ने डंसा, हालत खतरे से बाहर

किंग कोबरा का रेस्क्यू पड़ा भारी! ‘स्नेक लेडी’ जानकी देवी को उसी सांप ने डंसा, हालत खतरे से बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *