पलामू में विवाहिता की संदिग्ध मौत: 14 महीने पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप

पलामू जिले के रजवाडीह गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मिथिलेश साव की पत्नी मनीषा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनीषा की शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी और उनका दो महीने का एक बेटा भी है।

 

Sponsored Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका का पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर था।

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मनीषा देवी की शादी पिछले वर्ष अप्रैल में हुई थी और वह शादी के बाद से अपने ससुराल में रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

 

घटना की सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पुरानी पतरा गांव स्थित मायके से परिजन रजवाडीह पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनीषा की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। परिजनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 

संवाददाता: सत्यम शुक्ला, पलामू

  • Related Posts

    जनता दरबार में डीसी ने सुनी 35 लोगों की फरियाद, गोचर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश

    जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों…

    फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का स्वागत, बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    जामताड़ा। जिले में बाल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का स्वागत किया गया। चेतना विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *