सहरसा: कार्यालय समय में सोते दिखे जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो वायरल होने पर हंगामा; ADM ने दिए जांच के आदेश

सहरसा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार का कार्यालय समय के दौरान कुर्सी पर सोते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले में चर्चा का बाजार गर्म है और सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि DSO प्रमोद कुमार अपने चैंबर में कुर्सी पर बैठे-बैठे गहरी नींद में सो रहे हैं। यह वीडियो किसने बनाया और कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

इस बीच वीर गांव से अपनी शिकायत लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंचे मनीष कुमार ने नाराजगी जताई। मनीष का आरोप है कि वे राशन कार्ड से जुड़ी समस्या लेकर कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन अधिकारी को सोता देख वे हैरान रह गए। मनीष कुमार ने कहा, “जब जनता की समस्याएं सुनने वाले अधिकारी ही दफ्तर में सो जाएंगे तो हमारी फरियाद कौन सुनेगा? हम सुबह से इंतजार कर रहे थे, लेकिन यहां का माहौल देखकर निराशा हुई।”

 

वहीं इस पूरे मामले पर सहरसा के अपर समाहर्ता निशांत कुमार ने संज्ञान लिया है। एडीएम निशांत कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी मिली है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में यदि तथ्य सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

 

फिलहाल इस घटना ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और कार्यालय समय में जनता की समस्याओं का समाधान करें।

 

 

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *