सहरसा सिमरी बख्तियारपुर में पुलिस का बड़ा धावा: देसी कट्टा-कारतूस संग अपराधी दबोचा, बड़ी वारदात नाकाम

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में पुलिस ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

 

Sponsored Advertisement

सोमवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने बताया कि 12 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि मक्कदमचक नहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की गई।

 

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने मौके से संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान वीरेन कुमार, पिता– गोविंद मुखिया, निवासी– बरहकुरवा, थाना– सिमरी बख्तियारपुर के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 216/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस वारदात में होना था। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

 

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, पु.अ.नि. रामाश्रय पासवान सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एसडीपीओ ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *