पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

पलामू – मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा की ओर से दो युवक होंडा एसपी-125 बाइक से अफीम लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने चियांकी तीनमुहान के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

 

जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक सवार युवकों के पास से पीले रंग के झोले में रखा करीब 520 ग्राम अफीम बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय यादव (26 वर्ष) और ईश्वरी यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पांकी थाना क्षेत्र के बरा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 520 ग्राम अफीम, होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल (JH03AT-9584), एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल और एक जियोभारत कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया है।

 

इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 79/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(b), 21(b), 22(b) एवं 29 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

 

पलामू पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Posts

पलामू के छतरपुर में जमीनी विवाद में 50 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

पलामू के छतरपुर में जमीनी विवाद में 50 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

पलामू के पांडू में एलपीजी सिलेंडर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, लीक सिलेंडर की आपूर्ति पर उठे सवाल

पलामू के पांडू में एलपीजी सिलेंडर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, लीक सिलेंडर की आपूर्ति पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *