भागलपुर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड शतरंज महाकुंभ, 8-9 अगस्त को BAU सबौर में जुटेंगे 500 से ज्यादा खिलाड़ी

भागलपुर जिला शतरंज संघ (BDCA) के तत्वावधान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संघ ने 8 एवं 9 अगस्त 2026 को बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर में होने वाले “1st Rival of Anga International Rapid Rating Chess Tournament – 2026” की तैयारियों की जानकारी साझा की।

 

Sponsored Advertisement

संघ ने बताया कि यह प्रतियोगिता बिहार के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। इसमें देश-विदेश के लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ग्रैंडमास्टर (GM), इंटरनेशनल मास्टर (IM), फिडे मास्टर (FM), कैंडिडेट मास्टर (CM), महिला इंटरनेशनल मास्टर (WIM) और महिला फिडे मास्टर (WFM) समेत कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के टाइटल प्राप्त खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। साथ ही देश के कई राज्यों से उभरते हुए खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

 

संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा, “यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि भागलपुर और बिहार की नई खेल पहचान का प्रतीक है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट यहां हो रहा है। हमारा लक्ष्य बिहार के खिलाड़ियों को अपने राज्य में ही विश्वस्तरीय मंच देना है। ग्रैंडमास्टरों की मौजूदगी युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।”

 

सचिव अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आयोजन समिति महीनों से तैयारियों में जुटी है। खिलाड़ियों और आगंतुकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट बिहार में शतरंज के विकास का नया अध्याय है।

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार के खेल मंत्री के कर-कमलों से कराने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि मंत्री, ऊर्जा मंत्री, पथ निर्माण मंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी आमंत्रित हैं। संघ ने भागलपुर विधायक रोहित पाण्डेय, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश और बीजेपी जिलाध्यक्ष संतोष साह के सहयोग के लिए आभार जताया।

 

कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार राय ने मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। संघ ने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, प्रायोजकों और शतरंज प्रेमियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा: सृजन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

    जामताड़ा। मिहिजाम के पालबागान स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह, उमंग और सम्मान की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *