बोकारो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार

बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ित विकास कुमार ने इस संबंध में बालीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 9 जुलाई को अपने घर में ताला लगाकर बिहार के जहानाबाद स्थित अपने ससुराल गए थे। शनिवार को जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला खुला हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और कमरे में रखी अलमारी भी खुली हुई थी।

 

जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद और शादी में मिले सोने-चांदी के कीमती आभूषण गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी पिछले वर्ष हुई थी और अधिकांश आभूषण उन्हें शादी के दौरान उपहार स्वरूप मिले थे।

 

विकास कुमार बीएसएल (बोकारो स्टील प्लांट) में संविदा पर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। चोरी की इस घटना के बाद परिवार सदमे में है। सूचना मिलने पर बालीडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

संवाददाता: चंदन सिंह

  • Related Posts

    पलामू में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सात क्वार्टरों में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच में जुटी पुलिस

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले के रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड परिसर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने के लिए…

    पलामू में दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रही महिला का धान के खेत में मिला शव, अपहरण व गलत काम की आशंका पर ग्रामीणों ने किया NH जाम

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव में दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौटने के दौरान लापता हुई 30 वर्षीय महिला गीता देवी का शव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *