मुख्यमंत्री आवास पर आज एनडीए की बड़ी बैठक, सरकार के तीन महीने के कामकाज की समीक्षा और चुनावी रणनीति पर मंथन


पटना में आज बिहार की राजनीति का केंद्र मुख्यमंत्री आवास रहेगा, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में भाजपा, जदयू समेत एनडीए के सभी पांचों घटक दलों के शीर्ष नेता, मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में सरकार के तीन महीने के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव सहित एनडीए के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

Sponsored Advertisement

मुख्य एजेंडा सरकार के विभिन्न विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा करना होगा। मुख्यमंत्री बनने के करीब तीन महीने बाद सम्राट चौधरी सरकार की उपलब्धियों और चुनौतियों का आकलन किया जाएगा। साथ ही 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों पर अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा होगी और आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।

बैठक का समय इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव नजदीक है। इस चुनाव में प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा ने अभिषेक सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में एनडीए चुनाव प्रचार में एकजुटता का संदेश देने और साझा रणनीति तैयार करने पर जोर देगा।

इसके अलावा पंचायत चुनाव और विधान परिषद की आगामी सीटों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। सभी सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल के लिए कोऑर्डिनेशन कमिटी के गठन पर भी विचार किया जा सकता है।

बैठक में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी चर्चा संभव है। इस मामले में न्यायिक जांच जारी है और एनडीए नेताओं के अलग-अलग बयानों के बीच संवेदनशील मुद्दों पर एक समान और जिम्मेदार रुख अपनाने का संदेश दिया जा सकता है।

बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री आवास पर सभी नेताओं और विधायकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। माना जा रहा है कि यह बैठक सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ आगामी चुनावी चुनौतियों से निपटने के लिए एनडीए की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *