सहरसा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद

सहरसा जिले की बनमा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को लोडेड देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईटहरी पंचायत के लक्ष्मनिया गांव निवासी नीरज कुमार, पिता सिबो यादव, के रूप में हुई है। बनमा थाना पुलिस संध्या गश्ती पर थी। इसी दौरान तेलियाहाट बाजार के समीप एक युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। बरामद हथियार और कारतूस को विधिवत जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी के विरुद्ध बनमा थाना कांड संख्या 134/26 दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास अवैध हथियार या आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कोई सूचना हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव, सहरसा

  • Related Posts

    भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने विधायक रोहित पांडे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

    भागलपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले के अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर विधायक रोहित…

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *