दरभंगा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, तीन युवतियां, संचालक की पत्नी, ग्राहक और मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

दरभंगा शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित जीएन गंज में पंजाब नेशनल बैंक के सामने संचालित एक स्पा सेंटर में कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन युवतियों, स्पा सेंटर संचालक की पत्नी, एक ग्राहक युवक और स्पा सेंटर के मैनेजर समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारों महिलाओं को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

 

Sponsored Advertisement

क्राइम ब्रांच के डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गठित टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक ग्राहक और एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार युवतियां दिल्ली, गुजरात समेत अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। उन्हें शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया जाता था और ग्राहक मिलने पर स्पा सेंटर बुलाया जाता था। जांच के दौरान मैनेजर और एक युवती के मोबाइल फोन से कई अन्य युवतियों की तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार ग्राहकों को पहले मोबाइल पर युवतियों की तस्वीरें दिखाई जाती थीं और पसंद आने के बाद उन्हें स्पा सेंटर बुलाया जाता था।

 

पुलिस ने बताया कि यह स्पा सेंटर करीब तीन महीने पहले ही शुरू किया गया था। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

 

  • Related Posts

    भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने विधायक रोहित पांडे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

    भागलपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले के अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर विधायक रोहित…

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *