नालंदा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; कई और खुलासों की जांच जारी

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान एकंगरसराय निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है. वह एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) समेत विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये वसूलता था.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमित कुमार ने पहले बिचौलियों की मदद से कुछ लोगों को आउटसोर्सिंग के आधार पर सरकारी कार्यालयों में काम दिलवाया. इससे ग्रामीणों का उस पर भरोसा बढ़ गया. इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने बड़ी संख्या में युवकों और ग्रामीणों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूल ली.

Sponsored Advertisement

पीड़ितों के अनुसार, जिन लोगों को आउटसोर्सिंग के जरिए काम मिला था, उन्होंने करीब तीन महीने तक काम किया, लेकिन उन्हें कोई वेतन नहीं मिला. जब उन्होंने संबंधित विभागों से संपर्क किया तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है. इसके बाद कई पीड़ितों ने सामूहिक रूप से तेल्हाड़ा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उससे ठगी के पूरे नेटवर्क और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ अन्य थाना क्षेत्रों में भी सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी के मामले सामने आए हैं. इन मामलों का सत्यापन किया जा रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

इस ठगी से कई परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं. पीड़ितों ने पुलिस से उनकी रकम वापस दिलाने और पूरे गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की संभावना है।

  • Related Posts

    भागलपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- ‘एक्सीडेंटल विधायक’, बिहार की आठों सीटों पर जीत का दावा

    भागलपुर। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कोसी स्नातक क्षेत्र चुनाव को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी…

    बिहार पुलिस चालक भर्ती: खाली महिला सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग, 40 दिनों से धरने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष से मिले अभ्यर्थी

    भागलपुर। बिहार पुलिस चालक भर्ती में खाली रह गई महिला आरक्षित सीटों पर सफल पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग तेज हो गई है। भागलपुर, मुंगेर समेत बिहार के विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *