सहरसा में जमीन विवाद की गोलीबारी का शिकार बना मछली विक्रेता, गर्दन में गोली लगने से हालत गंभीर

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में एक निर्दोष मछली विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है। उसके गर्दन में गोली लगी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार राजा कुमार मछली बेचकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान चली एक गोली राजा कुमार के गर्दन में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और उसके दोस्तों ने आनन-फानन में उसे सिमरी बख्तियारपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल के दोस्तों ने बताया कि राजा कुमार का जमीन विवाद से कोई संबंध नहीं था। वह केवल अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था, लेकिन बदकिस्मती से गोलीबारी की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में हुई फायरिंग के आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

पलामू के चियांकि में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में कई पुलिसकर्मी व ग्रामीण घायल

मेडिकल कॉलेज की रेकी करते शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दो गैस सिलेंडर बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *