जामताड़ा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई घायल

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित चेरकी गांव में जमीन विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर रॉड, तलवार, फरसा और लाठी-डंडों से हुए हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान 62 वर्षीय सवित्री देवी की रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बजरंगी पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ित पक्ष के जयप्रकाश पोद्दार ने करमाटांड़ थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह वह खेती करने अपने खेत गए थे। इसी दौरान बजरंगी पोद्दार सहित कई लोग कथित रूप से रॉड, तलवार, फरसा और लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। शिकायत में बजरंगी पोद्दार, रामू पोद्दार, दिनेश पोद्दार, गुलटन पोद्दार, गेंदो पोद्दार, सुखो पोद्दार, बजरंगी पोद्दार की पत्नी तथा सुमित्रा देवी समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

 

हमले में 35 वर्षीय प्रदीप पोद्दार का दाहिना हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई है। सिर में चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं 63 वर्षीय अमृत पोद्दार के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि 48 वर्षीय परशुतन पोद्दार के पैर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को पहले करमाटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

 

सदर अस्पताल में स्थिति गंभीर होने पर सवित्री देवी, प्रदीप पोद्दार और अमृत पोद्दार को बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच भेजा गया। हालांकि रास्ते में ही सवित्री देवी ने दम तोड़ दिया। प्रदीप पोद्दार और अमृत पोद्दार का इलाज धनबाद पीएमसीएच में जारी है।

 

घटना के बाद चेरकी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता: संतोष कुमार

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *