पोखराहा फोरलेन पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों ने दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

पलामू जिले के पोखराहा फोरलेन पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए शनिवार को वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट और एम.एस.ए. स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क हादसों में कमी लाना था।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली। बच्चों और वरदान टीम के सदस्यों ने राहगीरों एवं वाहन चालकों से हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पार करते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की। अभियान के दौरान लोगों को सुरक्षित यातायात के महत्व की जानकारी भी दी गई।

 

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को केवल प्रशासन के भरोसे नहीं रोका जा सकता। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन करना होगा। वहीं एम.एस.ए. स्कूल के निदेशक अफजल सफीक ने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

 

इस अवसर पर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसे सामाजिक अभियानों में पुलिस का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा।

 

कार्यक्रम में शमाल अहमद, रानू सिन्हा, अंकिता वर्मा, रीता सिन्हा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *