6 दिनों से अंधेरे में डूबा तिलाबनी का जबड़ा टोला, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली ठप; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जामताड़ा: नाला प्रखंड के महेशमुंडा पंचायत अंतर्गत तिलाबनी गांव के जबड़ा टोला में पिछले छह दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बारिश के दौरान ठनका गिरने से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद से पूरे टोले के लोग अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी, पेयजल संकट और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।

 

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी न तो कोई तकनीकी टीम गांव पहुंची और न ही बिजली बहाल हो सकी। दिनभर उमस और तेज गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली नहीं रहने से पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं। वहीं रात होते ही पूरे इलाके में घुप्प अंधेरा छा जाता है, जिससे बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है।

 

बिजली संकट का सबसे अधिक असर बच्चों और छात्रों पर पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं रोशनी के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांवों का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

बिजली नहीं होने से सबमर्सिबल और अन्य जलापूर्ति साधन भी बंद हैं, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

इस मामले में जदयू जिला अध्यक्ष सुनील राय ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। अधिकारियों ने जल्द बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 24 से 48 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

 

मौके पर शंभू राय, बुधन राय, भूमिका राय, लक्ष्मी राय, शानु राय, मंजू राय, शांति राय, पूनम राय, दिनु राय, सुभाष राय, धामा मुर्मू, संजीत राय, निशान राय, शकुंतला राय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

संवाददाता : संतोष कुमार, नाला (जामताड़ा)

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *