सहरसा में रौनियार वैश्य महासभा की बैठक, 9 अगस्त के महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को सहरसा के बरियाही रोड स्थित विजय रिसॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती, शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले महासम्मेलन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।

 

Sponsored Advertisement

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हर वर्ग को एक मंच पर जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को प्रस्तावित महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

 

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी एकता और संगठन पर निर्भर करती है। यदि समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करें तो सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से आगे आकर संगठन की जिम्मेदारी निभाने और सामाजिक विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि समाज का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और 9 अगस्त के महासम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

 

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आगामी महासम्मेलन रौनियार समाज की एकता, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बनेगा। इसके लिए सभी स्तरों पर व्यापक तैयारी और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    भागलपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- ‘एक्सीडेंटल विधायक’, बिहार की आठों सीटों पर जीत का दावा

    भागलपुर। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कोसी स्नातक क्षेत्र चुनाव को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी…

    बिहार पुलिस चालक भर्ती: खाली महिला सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग, 40 दिनों से धरने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष से मिले अभ्यर्थी

    भागलपुर। बिहार पुलिस चालक भर्ती में खाली रह गई महिला आरक्षित सीटों पर सफल पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग तेज हो गई है। भागलपुर, मुंगेर समेत बिहार के विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *