सबौर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रखंड कार्यालय के सामने आधा दर्जन अवैध दुकानें और मकान ध्वस्त

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड में प्रशासन ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड कार्यालय के सामने बने आधा दर्जन से अधिक अवैध दुकानें और मकानों पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व दंडाधिकारी राकेश कुमार, सबौर अंचलाधिकारी सौरभ कुमार और सबौर थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने किया। अभियान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर से एक-एक कर सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को खाली कराया गया।

Sponsored Advertisement

प्रशासन के अनुसार, जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें और मकान बना लिए थे, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने आदेश का पालन नहीं किया। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर सभी अवैध निर्माणों को हटाया।

सबौर अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराना है और इसके लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकारी जमीन पर कब्जा न करें और यदि किसी ने अवैध निर्माण किया है तो उसे स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएं तो सरकारी भूमि सुरक्षित रहेगी और आम लोगों को सार्वजनिक सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जहां-जहां सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *