बोकारो में वायरल मारपीट वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, आरक्षी इकरार खान निलंबित

बोकारो में सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी थाना में पदस्थापित आरक्षी इकरार खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर की गई। घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार देर शाम सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी और एक अन्य युवक मिलकर एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।

 

पुलिस के अनुसार, मारपीट का शिकार युवक स्थानीय हिसाबातू मुखिया का पुत्र है, जबकि उसके साथ मारपीट करने वाला दूसरा युवक निलंबित आरक्षी इकरार खान का पुत्र बताया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता : चंदन सिंह

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *